Haryana: ये कैसी मां, नौ माह की दो जुड़ाव बेटियों को तकिये से मुंह दबाकर कर दी हत्या
पुलिस दफनाए शवों को निकालकर कराएगी पोस्टमार्टम
mahendra india news, sirsa अपने बच्चों को जन्म देने वाली इस दुनियां में कलयुगी मां भी है। इस मां ने अपनी दो बेटियों की तकिया मुंह में दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पति को बताया कि दोनों बेटियों की अचानक मौत हो गई। इसके बाद दोनों बेटियों को दफना दिया गया। घटना 12 जुलाई की सुबह के समय की है। चार दिन पहले महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
जींद जिले की घटना
यह दिल दहला देने वाली घटना हरियाणा के जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द की है। इस कलयुगी मां ने अपनी 9 माह की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। अपनी दूध पीती मासूम बच्चियों का मुंह तकिये से दबा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।
अब दी शिकायत
गांव दनौदा खुर्द निवासी महिला के पति जगदीप ने अब पुलिस को शिकायत दी है। अब शिकायत दी है। उसने बताया कि सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी शीतल के साथ शादी हुई हुई थी। शीतल ने 2 जुड़वा बेटियों जानकी व जानवी को 9 माह पहले जन्म दिया। 12 जुलाई को वह खेतों में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। दोपहर को घर आया तो घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी।
महिला शीतल ने रोते हुए बताया कि जानकी व जानवी की अचानक मौत हुई। इसके बाद शीतल की बातों पर विश्वास करके जगदीप ने बिना पोस्टमार्टम करवाए दोनों बच्चियों को दफना दिया, लेकिन बेटियों की मौत के तीन चार दिन बाद पड़ोस में रहने वाली भाभी भतेरी को महिलाा ने घटना के बारे में बता दिया। शीतल ने बताया कि जानकी व जानवी की उसने खुद तकिये से मुंह दबाकर मार डाला।
घर आ रहे थे शोक जताने
जगदीप ने बताया कि दोनों बेटियों की मौत के बाद घर में शोक मनाने के लिए लोग आ जा रहे थे। स्वजनों के सदस्यों ने सोचा कि शीतल बेटियों की मौत से दुखी होकर ऐसा कह रही है। रविवार को जब शीतल के माता-पिता ने पूछताछ की तो कहा कि जानकी व जानवी की मुंह पर तकिया रख कर दबाव डालकर हत्या की है।
जगदीप ने केस की शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी एसआई आत्मा मौके पर पहुंचे। इस पूछताछ के बाद शीतल के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। अब पुलिस दफनाए गए शवों को बाहर निकालकर उनका पोस्टमार्टम करवाएगी।