हरियाणा में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, हत्या के बाद रातभर लाश के साथ रहा पति
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कैथल से हैं। शहर के चंदाना गेट की वाल्मीकि बस्ती में पति अरुण ने अपनी पत्नी शालू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने सुबह उठकर अपनी भाभी को बताया कि मैंने उसको मार दिया और ये बता कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्वजनों ने कमरे में देखा तो शालू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी।
शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस इसके पीछे घरेलू कलह बता रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। हत्यारोपी की भाभी दामिनी के मुताबिक दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और दोनों के 2 छोटे बच्चे हैं। उसकी देवरानी शालू बठिंडा की थी। आरोप है कि अरुण नशे का आदी था, रात को भी नशे में घर पर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान नशे में उसने रात को शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी और सुबह उठकर बताया।
आरोपी की भाभी ने बताया कि शनिवार दोपहर वो अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसकी देवरानी शालू और देवर अरुण अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक अरुण उनके पास घबराते हुए बोला कि उसने पत्नी को मार दिया है, संभाल लेना। इतना कहते ही वह फरार हो गया। जब वे कमरे में पहुंचे तो पाया कि शालू बैड पर मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।