हरियाणा के इस जिले में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंटा की हत्या
हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक जिले से हैं। शहर की नेहरू कॉलोनी में किराये के घर में रह रही 35 साल की महिला चिंकी उर्फ सिमरन का उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में चिंकी की मां कमलेश देवी का आरोप है कि आरोपी चिंकी की बेटी व बेटे को भी साथ ले गये। इस घटना की सिटी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सत्यदेव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।
बताया जा रहा है कि जींद के निडाना गांव निवासी कमलेश ने कहा कि करीबन दस वर्ष पहले बेटी चिंकी की शादी जींद के जुलाना निवासी गोविंदा के साथ हुई थी।। चिंकी की 6 वर्ष की बेटी व 4 वर्ष का बेटा है। करीबन एक महीने पहले गोविंदा ने इंटरनेट मीडिया पर एक महिला संग पोस्ट डाली। जब चिंकी को इस बात का पता चला तो उसने विरोध कर दिया। इसके चलते घर में तनाव चल रहा था।
आरोप है कि गुरुवार शाम को गोविंदा ने अपनी प्रेमिका के साथ घर पर आया। रात्रि के समय विवाद होने पर चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आज शुक्रवार को शव घर में पड़ा मिला। घर में आरोपी के अलावा बच्चे व दूसरी महिला भी नहीं मिली। घ्