ITI: आईटीआई छात्र को नंगा कर मारपीट कर बनाई वीडियो,युवकों ने दो राउंड गोलियां भी चलाई 

पांच युवक छात्र का कार में अपहरण कर ले गये

 

mahendra india news, sirsa

साढौरा स्थित एक आईटीआई में पढऩे वाले एक छात्र को नंगा कर पीट कर वीडियो बनाई गई है। पांच युवकों ने इससे पहले छात्र का अपहरण किया। युवकों ने दो राउंड गोलियां भी चलाई। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार हो गये। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। 

साढौरा आईटीआई में पढ़ रहा छात्र जा रहा था। इसी दौरान जब संस्थान गेट के सामने पहुंचा। इसी दौरान स्विफ्ट कार आकर रुकी। इसमें बैठ पांच युवकों ने छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद कार में मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने हाथ में पिस्टल थी और देसी कट्टा लिए हुए था। आरोपित उसे पीटते हुए मियापुर रोड पर लेकर गए। जहां सफेदे के पेड़ों के पास उसे गिरा दिया।


स्वजनों को दी सूचना
आईटीआई के छात्र को बेहोश हालत में फेंक दिया गया। होश में आने पर छात्र ने परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद ही स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। विशाल का अपहरण करने के आरोपितों में से तीन की पहचान संधाय निवासी शुभम, ज्ञानेवाला निवासी हैप्पी व बसातियांवाला निवासी विकास के रूप में की गई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई है। धमकी भी दी कि यदि पुलिस को शिकायत दी तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। 


नंगा कर पीटा गया विशाल को 
आरोपितों ने विशाल को नंगा कर पीटा। उसकी वीडियो भी बनाई। इस दौरान आरोपितों ने दो राउंड फायर भी किए। उसे पीटा और उसके छोटे भाई की टांगे काटकर घर के आगे फेंकने की धमकी दी। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपित वहां से फरार हो गए। काफी देर बाद उसे होश आया तो उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। जांच अधिकारी तेजबीर सिंह का कहना है कि दो गुटों के बीच झगड़ा है। इसकी तफ्तीश की जा रही है।