गांव झोरड़रोही में रंजिशन हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Main accused arrested in the case of a murder committed out of enmity in Jhoradrohi village
mahendra india news, new delhi
रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव झोरड़रोही में बीती 21 अगस्त 2026 को हुई कुलबीर सिंह उर्फ निक्का (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जशनदीप सिंह उर्फ जस्सू पुत्र गुरतेज सिंह निवासी झोरड़रोही के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रणधीर सिंह के बयान पर 16 नामजद सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। खेल मैदान में बच्चों और बड़ों के फुटबाल खेलने के दौरान दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।आरोप है कि रात को कुलबीर सिंह अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जग्गू के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में पानी लगाने जा रहा था।
इसी दौरान गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और कुलबीर सिंह पर हमला कर दिया। स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । जांच जारी है जो व्यक्ति इस हत्या में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ पड़ी कार्रवाई जाएगी ।