हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन के बेटे का किया अपहरण डेढ़ करोड़ की मांगी फिरौती, पुलिस मुठभेड़ में सकुशल बरामद

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेंं रोहतक जिले से हैं। रोहतक के थर्मल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे 12 वर्षीय कबीर का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे रोहतक में मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपित के पांव में गोली लगी है।

इस संदर्भ में एसपी भूपेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कबीर के पिता समीर जयपुर में गेल में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उसकी माता सुनीता पानीपत थर्मल प्लांट में एक्सईएन हैं। शुक्रवार रात्रि कबीर के अपहरण के बाद बदमाश लगातार अलग-अलग शहरों और यूपी से फोन कर स्वजनों पर फिरौती के लिए दबाव बना रहे थे।


इसके बाद मामले की सूचना पुलिस मिलने पर टीमों ने तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपितो का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद जांच के दौरान आरोपितो की लोकेशन रोहतक क्षेत्र के अंदर मिली। 

पुलिस टीम ने रोहतक में आरोपितो को घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोलियां चलनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं।

इसके बाद दबाव बढऩे पर आरोपितो चलती कार से कबीर को नीचे फेंककर भागने लगे, इससे वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे तुरंत सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों और एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 2 आरोपितों के पांव में गोली लगी है। घायल बच्चे और आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।