Police raid in Sirsa 

: सिरसा में पुलिस की रेड से होटल में मचा हडक़ंप, दस युवक युवती सहित तीन दलाल पकड़े 

सरकुलर रोड पर शिकायत मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई 
 

mahendra india news, sirsa

सिरसा के सरकुलर रोड पर एक होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने आपात्तीजनक स्थिति में दस युवक व युवतियों को हिरासत में लिया। इसी के साथ तीन दलाल भी मौके पर पकड़े गये हैं। पुलिस कार्रवाई से होटल में हडक़ंप मच गया। कई जगहों से काफी संख्या में युवक व युवतियों को अपने साथ टीमें थाने ले गई, जहां पूछताछ जारी है। 


शिकायत मिली पुलिस को 
 होटल में पिछले कई दिनों से गलत काम किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर शहर पुलिस व महिला पुलिस की टीमें भी इस कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंचीं। जैसे ही पुलिस पहुंची। होटल में हडक़ंप मच गया। पुलिस के अनुसार यहां पर कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। पुलिस छापेमारी की सूचना मिलने पर होटल के आसपास लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 


पूछताछ की जा रही है 
डीएसपी साधुराम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड कार्रवाई की गई है। यहां पर युवक युवती व दलाल मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक के पास कागजात हैं या नहीं, नियम कायदे पूरे हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।