सिरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, डोडा चूरा पोस्त सप्लाई करने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, हेरोइन सहित दो युवक काबू

 

mahendraindia news, new delhi

हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को रानियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोपी की पहचान गुरमीत उर्फ मित्ता पुत्र मोहन सिंह निवासी रानियां,जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया की 15 जून 2026 को सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने नामधारी मोहल्ला रानियां क्षेत्र सेट एक युवक को 17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन रानियां निवासी गुरमीत उर्फ मित्ता से खरीदी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रानियां पुलिस को सौंपी गई थी।जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मामले में नामजद सप्लायर की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी गुरमीत उर्फ मित्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

डोडा चूरा पोस्त मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, सप्लाई करने का आरोप 

  सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा चूरा पोस्त बरामदगी मामले में दो सप्लायर भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले पकड़े गए युवक को डोडा चूरा पोस्त सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस अब मामले में नशा तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रानियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ था। इस संबंध में रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में खुला सप्लाई का राज जांच के दौरान पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने यह डोडा चूरा पोस्त गांव मोहर सिंह थैहड़ निवासी गुरविंद्र और उसके भाई सुखविंद्र, दोनों पुत्र करनैल सिंह, से खरीदा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और रानियां क्षेत्र में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशे की सप्लाई कहां से की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

हेरोइन सहित दो युवक गांव खारिया से काबू 

सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारिया से दो युवकों को हजारों रुपए की 9 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां से होते हुए गांव खारिया की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव खारिया के नजदीक पंहची तो सामने से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 9 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान मुकेश उर्फ बबलू पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव खारिया व अजय पुत्र भारुराम निवासी खाई शेरगढ़ जिला सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ।