राजकीय बहुतकनीकी संस्थान SIRSA में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चंद घंटो में पुलिस गिरफ्त में
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला मे संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा के अंतर्गत आने वाली जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान SIRSA के पुराने हॉस्टल की बिल्डिंग में कंडम सामान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक को चंद ही घंटो में गिरफ्तार कर लिय है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान SIRSA के प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की अज्ञात युवकों ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा की दीवार फांद कर संस्थान में घुस गए और पुराने हॉस्टल की बिल्डिंग में पड़ा कंडम सामान से लोहे की चौखाटें व एल्यूमीनियम की चादरें चोरी कर मौका से फरार हो गए है ।
JJ कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहर थाना शहर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी रोशन लाल पुत्र धन्ना राम निवासी नेजाडेला,जिला सिरसा को चंद ही घंटों में शहर सिरसा से गिरफ्तार कर लिया ।
JJ कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा चौखाटें व एल्यूमीनियम की चादरें बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल मे भेजा जाएगा ।