the killing: भतीजों को बदमाशी करने से रोका तो पूर्व मंत्री के चालक की गोली मारकर कर दी हत्या
mahendra india news. sirsa
हरियाणा में पूर्व मंत्री के चालक की हत्या उनके ही भतीजों ने इसलिए कर दी। क्योंकि चालक ने उनको बदमाशी करने से रोका था। जिसकी रंजिश रखते हुए गोली मार दी गई। घटना हरियाणा के पलवल जिले के गांव औरंगाबाद की है। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों दे दिया।
देसी कट्टे से मारी गोली
दोनों ने देसी कट्टे से उसे गोली मार दी। घायलावस्था में उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को जवाहर ने बताया कि उसके चाचा राजेंद्र पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के चालक थे। 26 मई की रात्रि करीब सवा 9 बजे उसका चाचा राजेंद्र गांव की मार्केट में गया हुआ था। जो पूर्व सरपंच गिरिराज की बैठक के पास खड़ा था। इस दौरान उसके चचेरे भाई पुष्पेंद्र व रोहताश चाचा राजेंद्र के पास आकर खड़े हो गए। पुष्पेंद्र ने अपने हाथ में लिए अवैध हथियार से राजेंद्र के पेट में गोली मार दी।
फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हुई। शिकायत में बताया कि पुष्पेंद्र व रोहताश दोनों भाई अपराधी प्रवृत्ति के हैं। चाचा राजेंद्र उन्हें बदमाशी करने से रोकता था, जिसकी वे दोनों रंजिश रखते थे।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
।