एचएसईबी वर्कर यूनियन में बेहतरीन कार्यों के लिए रामसरन जेई मौजदीन सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi
एचएसईबी वर्कर यूनियन, मुख्यालय भिवानी (292) द्वारा हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में स्टेट चीफ एडवाइजर रामसरन जेई मौजदीन, सिरसा को राज्य प्रधान द्वारा फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, विभागीय समस्याओं तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बिजली कर्मी 2 जुलाई को घेरेंगे बिजली मंत्री अनिल विज के आवास : इक़बाल चंदाना

इस अवसर पर जेई रामसरन मौजदीन ने कर्मचारियों को संगठन की एकता बनाए रखने तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। राज्य प्रधान ने कहा कि  रामसरन जेई ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रामसरन जेई अपने अनुभव से संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे और कर्मचारियों के हित में अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करते रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।