हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट, सीएम ने ये भी की बड़ी घोषणा

3 हजार करोड़ से होंगे विकास कार्य
 

mahendra india news, new delhi

haryana के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट करने की घोषणा की है। पत्रकारों से चंडीगढ़ में बातचीत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बताया कि फ्लैट्स को अलॉट करने के लिए कई पॉलिसी तैयार हो चुकी हैं। जिनकी आय 1 लाख 80000 से कम है उन्हें फ्लैट्स दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी टैक्स पर पेनल्टी को माफ करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। 


किसानों के बढ़ाए अधिकार
CM ने कहा कि यदि किसी किसान के खेत से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो जाती है तो वह थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकेगा। डीजीपी शत्रुजीत कपूर की ओर से भी प्रदेश के सभी एडीजीपी, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा रेंज अधिकारियों को इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

Haryana के 14 जिलों की 303 अवैध कॉलोनियां को वैध करने की मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की घोषणा

3 हजार करोड़ से करवाए जाएंगे विकास कार्य
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने बताया कि नियमित कॉलोनी के विकास के लिए 3 हजार करोड़ रुपये रखे हुए हैं। 193 अर्बन लोकल बॉडी नियमित की जाएगी। सीएम ने ये भी कहा कि आज 193 अर्बन लोकल बॉडी की कॉलोनी नियमित हो चुकी हैं।  वहीं 110 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कॉलोनियां नियमित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग को शामिल किया गया है। 2014 से 2022 तक 685 कॉलोनी को नियमित किया जा चुका है।