सिरसा के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 63वां कार्तिक महोत्सव शुरू, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया शुभारंभ
mahendra india news, new delhi
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सिरसा पहुंच प्राचीन श्री श्याम मंदिर के 63वें कार्तिक महोत्सव का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शुभारंभ किया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने मंदिर में पहुंचकर सर्वप्रथम बाबा श्री श्याम के समक्ष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री श्याम निशान ध्वज रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ना होगा।
अपनी अगली पीढ़ी को भी इन परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़कर ही हम समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल और मनीष सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भूपेश मेहता, संजीव जैन, मनीष सिंगला, पार्षद सुमन शर्मा, संदीप मेहता, मंदिर संरक्षक तारा देवी, तेजपाल शर्मा, ललित मोंगा, मनोज डालमिया, सुनील शर्मा, बजरंग, अश्वनी बंसल, विकास, नवीन गोयल, भारत भूषण शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला, प्रवीण, महिपाल, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, हेमंत गोयल, सतीश अरोड़ा, राजेश सिंगला, राजीव वधवा, प्रदीप ढाका, नितेश गर्ग, जतिन सोनी, कमल योगी, राजेश गोयल, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल और राजेश खत्री सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिरसा दौरे के दौरान वे ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा के आवास पर पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने श्रीमत सिटी सेंटर, भाई कन्हैया आश्रम का भी दौरा किया।