श्री बाबा तारा जी कुटिया, सिरसा में श्री शिवमहापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सिरसा में श्री बाबा तारा कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में एक बार फिर से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीहोर वाले शिव तत्व विशेषज्ञ , विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज द्वारा कथा में जीवन में निरोग रहने और शिव की कृपा प्राप्ति के साधन के बारे में बताएंगे। इस भव्य कथा आयोजन श्री गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा की तरफ से किया जाएगा।
श्री बाबा तारा जी कुटिया, सिरसा के पावन धाम में एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म की अविरल गंगा प्रवाहित होने जा रही है। श्री शिवमहापुराण की तृतीय कथा का भव्य आयोजन 24 फरवरी 2027 से 2 मार्च 2027 तक होने जा रहा है। इस पावन कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुखारविंद से होगा।
यह दिव्य कथा भगवान शिव की महिमा, भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति के संदेश से श्रद्धालुओं के जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगी। आप सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से सादर आग्रह है कि अपने परिवार सहित पधारकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।