श्री बाबा तारा कुटिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने बाबा की समाधि पर नवाया शीश, श्री तारकेश्वरम महादेव का किया जलाभिषेक

 

mahendra india news, new delhi
  सावन शिवरात्रि का पर्व सिरसा में धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री बाबा तारा कुटिया स्थित तारकेश्वरम् धाम में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल अटूट भंडारा लगाया गया। सुबह नौ बजे शुरू हुए इस भंडारे में लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  श्री बाबा तारा कुटिया में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह हवन यज्ञ हुआ जिसमें श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा तथा मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सपत्नीक पूजन में भाग लिया और सर्वकल्याण की भावना से यज्ञ में आहुति डाली। हवन यज्ञ के बाद भंडारा हुआ। देर शाम को भगवान शिव को समर्पित कई ड्रोन शो, शिव महाआरती जैसे आयोजन होंगे।


 सिरसा की रानियां रोड पर स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में प्रत्येक शिवरात्रि के आयोजन में जो आस्था का सैलाब उमड़ा था, वैसा ही जन सैलाब आज भंडारे में उमड़  पड़ा। सांझ  तक भी अटूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग पहुंच रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो सारे सिरसा के रास्ते तारकेश्वरम् धाम में आकर थम गए हों।
पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा व श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में शिवरात्रि पर्व पर आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिवरात्रि पर्व पर भंडारे का प्रसाद श्री बाबा तारा जी का कृपा प्रसाद है। उनके आशीर्वाद से ही इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा भोले शंकर अपने भक्तों पर अपार कृपा करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी सिरसा पर भगवान शिव की अपार कृपा रही है। इससे पहले कांडा परिवार ने कुटिया परिसर में हवन यज्ञ कर भगवान भोलेनाथ व तारा बाबा से सर्वकल्याण की कामना की। हवन यज्ञ में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती कांडा, मुख्य सेवक गोबिंद कांडा उनकी धर्मपत्नी सरिता कांडा,  बहन कोकिला अग्रवाल, राजस्थान के न्यायधीश गोबिंद अग्रवाल, धर्य कांडा सहित अन्य परिजन और सेवकों ने भाग लिया।


सुबह-सवेरे से ही बाबा तारा कुटिया में स्थित शिवालय पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। इसके पश्चात अनगिनत भक्तों ने कुटिया परिसर में आयोजित भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। श्री बाबा तारा कुटिया के आसपास मेले जैसा माहौल है। आयोजन को लेकर कुटिया के दोनों ओर काफी संख्या में स्टालें लगी हुई हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए खास झूलों की व्यवस्था भी की गई थी। सिरसा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु कुटिया पहुंच रहे थे। श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कुटिया में सभी धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं।
पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कुटिया पहुंचकर श्री बाबा तारा की समाधि पर धोक लगाई और तारकेश्वरम् धाम स्थित शिव परिवार की पूजा की। उन्होंने श्री बाबा तारा कुटिया में चल रहे लंगर भंडारे में सेवा भी की। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पूर्व गृहराज्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ श्रद्धा और पवित्र मन से मांगने वाले प्रत्येक भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।


श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि बाबा तारा ने सावन की शिवरात्रि को चोला छोड़ा था। प्रत्येक शिवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन किया जाता है। लगातार रामकथा, शिवपुराण, भागवत कथा करवाई जाती है। देश के चोटी के संतों ने कुटिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शिरकत की है और भक्तों को सनातन, शिव भक्ति और भगवद उपासना का संदेश दिया है।


श्री तारकेश्वरम धाम में आज मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के समधी व प्रमुख उद्योगपति  राकेश बिंदल, दामाद हिमांशु बिंदल, नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, हरियाणा लोकहित पार्टी के जिला प्रधान जय सिंह कुसुंबी, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, पार्षद राजन शर्मा, अंग्रेज बठला, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला, हेमकांत शर्मा, मोहित जोशी, नरेन्द्र कटारिया, सुरेन्द्र मिंचनाबादी, जयनन्दन सिंगला, नेमचंद गुर्जर, कृष्ण मुंजाल, जगदीश गुर्जर, विक्रम सैनी, महेन्द्र सेठी, सुनील सर्राफ, महेन्द्र बनीवाला, अश्विनी बांसल, अजय जैन, सुशील डूंगाबुंगा वाले, सालासर धाम मंदिर प्रधान गोपाल सर्राफ, शिव जैन, प्रवीण महिपाल, अशोक बांसल, राजीव गुप्ता, राजीव बांसल, अशोक गुप्ता एडवोकेट, दीपक मित्तल, राजेश अग्रवाल, राजू सुधा, नवधीश गर्ग, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण राम, पूनम सेठी, हरि प्रकाश शर्मा, जगजीत सरपंच, बलजीत महिया, नरेश सिडाना, रवि सैनी, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।