श्री बाबा बिहारी जी के 131वें अवतार दिवस पर अखंड रामायण पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन
mahendra india news, new delhi
श्री बाबा बिहारी स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रानियां रोड़ स्थित श्री बाबा बिहारी जी समाधि परिसर में बाबा बिहारी जी के 131 वें अवतार दिवस पर अखंड रामायण पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर शीश नवाकर सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की और मनोकामना पूर्ण होने पर चादर चढ़ाई। श्री बाबा बिहारी स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोबिंद कांडा, श्री बाबा बिहारी समाधि के मुख्य सेवक गुलाब राय ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया।
श्री बाबा बिहारी जी के 131 वें अवतार दिवस के आयोजन को लेकर सुबह सवा सात बजे श्री रामायण का अखंड पाठ शुरू हुआ जिसमें प्रकांड विप्र जनों ने वाचन किया। सुबह सवा सात बजे श्री रामायण का अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्री बाबा बिहारी जी समाधि स्थल के मुख्य सेवक गुलाबराय गुज्जर ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में अग्रि प्रज्वलित की। यजमानों ने पूजन किया। इसके साथ ही हवन यज्ञ शुरू हुआ। इस आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं पुरूषों, महिलाओं और बच्चों ने भी आहुतियां डाली। श्री बाबा बिहारी स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोबिंद कांडा और अन्य ने सभी की सुख शांति समृद्धि की कामना को लेकर पूर्णाहुति डाली। बाद में बाबा जी की आरती हुई। श्री बाबा बिहारी जी की समाधि पर शीश नवाने को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
इस मौके पर श्री बाबा बिहारी स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी प्रधान प्रदीप मित्तल, संरक्षक महेश सुरेकां, महेश बांसल, कोषाध्यक्ष अनिल बांसल, अनिल सर्राफ, अजय जैन, अनिल मिढा, नरेश, बलजिंद्र सिंह नरूला, प्रवीन नरूला, राजेश नरूला, कमल योगी, महेश योगी, भारत भूषण बांसल, राकेश कुमार ठेकेदार, अश्वनी नरूला, देवेंद्र कुमार, राधेश्याम पटवारी, जगदीश गुज्जर, अश्वनी बांसल, इंद्रोश गुज्जर, लक्ष्मण राम, हरी प्रकाश शर्मा, विजय यादव, सुरेंद्र दत्त आदि ने पूजा अर्चना की। इसके बाद में भंडारे के प्रसाद का बाबा जी को भोग लगाया, बाद मेंं भंडारा शुरू किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक बाबा जी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा बिहारी समाधि के मुख्य सेवक गुलाब राय गुज्जर ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने सभी को बाबा जी के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि बाबा की महिमा अपार है, बाबा भक्त को स्वयं बुलाते हैं। बाबा जी सभी की मनोकामना पूर्ण करते है।