अप्रैल 2026 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त: जानें विवाह मुहूर्त कब कब हैं, क्यों खास है अप्रैल का महीना

 
mahendra india news, new delhi

कुछ ही दिनों के बाद अप्रैल माह शुरू हो जाएगा। इस अप्रैल 2026 में चैत्र और वैशाख मास का संगम देखने को मिलेगा, जो धार्मिक दृष्टि से बहुत विशेष माना जाता है। इस दौरान सूर्य की स्थिति बहुत ही मजबूत रहती है और कई शुभ नक्षत्रों का प्रभाव भी रहता है। यही कारण है कि इस माह में लगातार कई विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। इसके अलावा, गर्मी की शुरुआत होने के बावजूद मौसम अभी ज्यादा कठोर नहीं होता, जिससे शादी विवाह समारोह आरामदायक तरीके से आयोजित किए जा सकते हैं। यही वजह है कि हर साल अप्रैल को विवाह सीजन के रूप में काफी पसंद किया जाता है।


2026 में शादी-विवाह के लिए कई अच्छे मुहूर्त उपलब्ध हैं। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस माह में कुल 8 शुभ तिथियां ऐसी हैं, जिन पर विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। अगर आप भी 2026 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस दौरान मौसम भी सुहावना रहता है और शुभ ग्रह-नक्षत्रों का संयोग विवाह के लिए अनुकूल माना गया है।

अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 में विवाह के लिए शुभ तिथियां इस प्रकार हैं:
 15 अप्रैल 2026 (वार बुधवार) - चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि
20 अप्रैल 2026 (वार सोमवार) - वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि
21 अप्रैल 2026 (वार मंगलवार) - वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया के आसपास का शुभ प्रभाव)
25 अप्रैल 2026 (वार शनिवार) - वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि
26 अप्रैल 2026 (वार रविवार) - वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि
27 अप्रैल 2026 (वार सोमवार) - वैशाख शुक्ल नवमी तिथि
28 अप्रैल 2026 (वार मंगलवार) - वैशाख शुक्ल दशमी तिथि
29 अप्रैल 2026 (वार बुधवार) - वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि