रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में भंडारा कल से, 2023 में बनी थी भव्य धर्मशाला 

 

mahendra india news, new delhi

राजस्थान के प्रसिद्ध रूणिचा धाम मेें स्थित पैंतालिसा धर्मशाला रुणिचा धाम में वीरवार यानि 10 सितंबर से भंडारा आयोजित किया जाएगा। धर्मशाला में 26 वां भंडारा 21 सितंबर 2026 तक लगाया जाएगा। भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाबा रामदेव सदन के प्रधान देशबंधु बैनीवाल व सचिव राहुल बाबल ने बताया कि पैंतालिसा धर्मशाला का नींव पत्थर 21 जून 2021 को रखा गया। इसके बाद भव्य आधुनिक तरीके से दो मंजिला धर्मशाला वर्ष 2023 मेें बनकर तैयार हो गई। इससे पहले पहले बाबा रामदेव सदन के द्वारा भंडारा आयोजित किया जाता रहा है। 


पिछले दिनों भंडारे को लेकर बाबा रामदेव सदन के सदस्यों की बैठक समिति प्रधान देशबंधु बैनीवाल की अध्यक्षता में शिव मंदिर धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भंडारा समिति का गठन किया गया और भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया।विनोद कासनियां को भंडारा समिति प्रधान नियुक्त किया गया।

 वहीं भंडारा समिति सदस्यों की प्रधान शिल्पा महंत को नियुक्त किया । यह जानकारी देते हुए समिति सचिव राहुल बाबल ने बताया कि रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में हर साल भंडारा लगाया जाता है। इस मौके पर देशबंधु बैनीवाल धर्मशाला समिति प्रधान, सचिव राहुल बाबल, प्रदीप बैनीवाल, कृष्णा सहारण, निहाल सिंह, साधुराम, धर्मवीर, राममूर्ति सहारण जोगीवाला, सुभाष खोड, बजरंग, राहुल सहित सैकड़ो समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान भंडारा समिति का भी गठन किया गया जिसमें विनोद कासनियां को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर भंडारा समिति सदस्यों की प्रधान शिल्पा महंत को नियुक्त किया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sBf7rb-dcsI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sBf7rb-dcsI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">