धनतेरस के दिन घर पर लाए ये पौधा, अत्यंत शुभ, घर आएगी खुशहाली 

 

mahendra india news, new delhi
हर साल धनतेरस का इंतजार रहता है। इस बार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को हैं। धनतेरस पर बहुत सी वस्तु खरीदकर लोग घर लेकर आते हैं। धनतेरस के दिन घर पर शुभ पौधे लाना बहुत फलदायी माना गया है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन निम्नलिखित पौधे घर लाना और लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है:
तुलसी 
तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस के दिन नया तुलसी का पौधा घर लाना या आंगन में लगाना बहुत शुभ होता है। इसे हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

 जेड प्लांट 
इसे 'धन खींचने वाला पौधा' या कुबेर का प्रिय पौधा कहा जाता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_oAAI70GTwU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_oAAI70GTwU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मनी प्लांट 
 इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर मनी प्लांट लगाना या इसके गमले में धनिए के बीज डालना बहुत शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा 
शमी का पौधा शनि देव और देवी लक्ष्मी की कृपा के लिए लगाया जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर रखना अच्छा माना जाता है।


 अपराजिता 
सफेद या नीले फूल वाली अपराजिता का पौधा भी मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति आती है।

लक्ष्मी कमल 
इस पौधे को विशेष रूप से धनतेरस और दीपावली के मौके पर घर लाना बरकत देने वाला माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार के पास रखना चाहिए