एमएसजी अवतार माह के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई कार्यों का सिलसिला लगातार जारी

 

mahendra india news, new delhi

  पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से  10 अति जरूरतमंद महिलाओं को फूड बैंक मुहिम के तहत राशन वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने एक नए मानवता भलाई कार्य की शुरूआत भी की, जिसके तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाएगी। अक्सर घटिया किस्म के बीजों के कारण किसानों की मेहनत बेकार हो जाती है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

इस पहल से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। सेवा के महाकुंभ अभियान के तहत शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच शिविरों की श्रृंखला में वीरवार को हृदय रोग जांच कैंप लगाया गया। इस कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवतार सिंह कलेर, हृदय रोग सर्जन डॉ. सुनील सागर, एमडी मेडिसिन डॉ. मीनाक्षी, डॉ. हर्शिका खत्री, डॉ. मोनिशा, डॉ. दृष्टि, डॉ. कनिका, डॉ. कुलभूषण और डॉ. प्रदीप ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

वहीं एमएसजी नेच्युरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार लगातार जारी है। यहां डॉ. रवि कुमार, डॉ. बिजोय, डॉ. रूपेश कुमार और डॉ. एम. नंदिनी द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। कैंप में बैक पेन, मोटापा, त्वचा रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इन सभी सेवा कार्यों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपनी नेक और मेहनत की कमाई से वहन कर रहे हैं। पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा नेचर कैंपेन के तहत अब तक 26 करोड़ 7 लाख 38 हजार 427 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि 10 लाख 69 हजार 600 लीटर से अधिक रक्तदान किया जा चुका है।