नाथूसरी कलां के बाबा रामदेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

mahendra india news, new delhi

 नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां स्थित बाबाराम मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मन्नत पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में भजन मंडली ने बाबा रामदेव का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। मंदिर परिसर बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष बाबा के भजनों पर झूम उठे। मान्यता है कि मंदिर में बाबा रामदेव की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होने के साथ-साथ कष्टों से छुटकारा मिलता है।


यह जानकारी देते हुए नाथूसरी कलां के बाबा रामदेव मंदिर के मुख्य पुजारी भानी राम बताया कि बाबा रामदेव मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की प्रतिमा के समक्ष धोक लगाई और मन्नतें मांगी। 
उन्होंने बताया कि मंदिर मेें बाबा राम की मूर्ति स्थापित है, जिसको श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव से नमन करते हैं। भक्तों द्वारा नारियल, मिठाई का प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा ने बाबा राम मंदिर में निर्माण कार्य के लिए सहयोग करने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासराा, डा. भूप सिंह, नेकी राम, प्रेम ठाकर, व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।