श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में दर्शन हेतु जाने के लिए श्रद्धालु 10 सितंबर तक करें आवेदन
Devotees wishing to visit gurdwaras in Pakistan for the Prakash Parv of Sri Guru Nanak Dev Ji should apply by September 10
mahendra india news, new delhi
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु 10 सितंबर तक उपायुक्त कार्यालय में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर से एक दिसंबर 2026 तक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन पत्र 10 सितंबर 2026 से पहले उपायुक्त कार्यालय, सिरसा की प्रथम मंजिल स्थित कमरा नंबर 41, विविध शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान-पत्र तथा वैध पासपोर्ट की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।