Diwali 2026: आज 8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना विधि
mahendra india news, new delhi
आज रविवार 8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के दिन दीपक जलाकर श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन शाम के समय भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या दो दिन पड़ रही है। दिवाली की पूजा शाम में अमावस्या तिथि में की जाती है। इस साल आयुष्मान् योग और स्वाती नक्षत्र में धन की देवी की पूजा होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 नवंबर, 2026 को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी, जिसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक होगा। प्रदोष काल में 8 नवंबर के दिन अमावस्या तिथि मिल रही है। ऐसे में शास्त्र अनुसार दीपावली की पूजा प्रदोष और रात्रि व्यापिनी अमावस्या के संयोग में 8 नवंबर को की जाएगी।
दीपावली पूजा कैसे करें, जानें कलश स्थापना करने का आसान तरीका
चरण-1 दीपावली के दिन संध्या या रात्रि पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्यादातर लोग इसी समय दिवाली पर पूजा करते हैं। इसलिए संध्या के समय स्नान आदि से निर्वित्त होकर पूजा स्थान को साफ करें और पूरे घर में गंगाजल का छिडक़ाव करें। अब एक लकड़ी की चौकी की स्थापित करें और उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
चरण-2 कलश स्थापना विधि: अब मु_ी भर चावल या अनाज के ऊपर कलश स्थापित करें। कलश में पवित्र जल, फूल, एक सुपारी, अक्षत, इलायची और चांदी का सिक्का डालें। अब कलेश के मुख को पांच आम के पत्तों से ढक दें।
चरण-3 इसके बाद माता लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति स्थापित करें। प्रभु का जलाभिषेक करें फिर गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद दोबारा पवित्र जल से जलाभिषेक करें। साफ कपड़े से मूर्ति को पोछकर चौकी पर स्थापित कर दें।
दीपावली पूजा का 1 घंटा 56 मिनट का मुहूर्त 7:50 बजे तक, जानें कैसे करें लक्ष्मी पूजा, पढ़ें मंत्र
लग्न के अनुसार दिवाली के पूजा मुहूर्त
प्रदोष काल में शाम 05:31 बजे से रात 08:09 बजे तक
घर में पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त स्थिर लग्न में शाम में 5:24 से शाम 7:20 तक रहेगा।
वृषभ काल में शाम 05:54 बजे से शाम 07:50 बजे तक
मध्याह्न मुहूर्त (कुंभ लग्न) दिन में 12:47 से दिन में 2:17 बजे तक रहेगा
निशिता काल रात में 11:39 बजे से 12:31 बजे, नवंबर 09
सिंह लग्न रात में 12:25 बजे से 02:42 बजे, 9 नवंबर
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम में 05:54 बजे से 07:50 बजे तक, अवधि - 01 घंटा 56 मिनट्स
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त रात में 11:39 बजे से 9 नवंबर की रात 12:31 बजे तक, जिसकी अवधि 53 मिनट्स
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह में 11:27 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:48 बजे
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): शाम में 05:31 बजे से रात में 10:27 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात में 01:43 बजे से रात 03:22 बजे तक, नवंबर 09
उषाकाल मुहूर्त (शुभ): सुबह में 05:00 बजे से सुबह में 06:39 बजे तक, नवंबर 09