दशहरा 2026: 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व, जानें नौकरी, व्यापार और सफलता के 7 उपाय

 

mahendra india news, new delhi
हर साल दशहरा पर्व का इंतजार रहता है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय 12 बजकर 50 मिनट से होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय 02 बजकर 11 मिनट पर होगा. इस तरह से उदया तिथि में दशमी तिथि मान्य करते हुए दशहरा पर्व या विजयादशमी का त्योहार 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। 


दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसमें एक साथ मातारानी और भगवान राम दोनों का आशीर्वाद पाने का अवसर मिलता है। इस त्यौहार पर अबूझ मुहूत मान्य होता है. ऐसे में दशहरा पर्व के दिन अगर कुछ अचूक उपाय कर लें तो जिंदगी की अनेक परेशानियों से पार पा सकते हैं। इसके साथ ही जिंदगी के हर मोड़ पर जीत और कामयाबी पाने के रास्ते खुल सकते हैं। 

ऐसे में जानिए दशहरा पर्व पर जीत हासिल करने से लेकर व्यापार, आर्थिक उन्नति और सफलता के लिए कौन से 7 उपाय करें.

आप दशहरा पर यह करें उपाय?
जॉब के लिए उपाय
जॉब में परेशानी चल रही है या नई नोकरी की तलाश है तो दशहरे के शुभ दिन पर अगर माता दुर्गा की पूजा कर 10 फल चढ़ाएं और इस प्रसाद को गरीबों में बाट दें तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे.

हर क्षेत्र में विजय के लिए उपाय
हर क्षेत्र में विजय के लिए एक सरल उपाय करें. इस दिन देवी की पूजा करें और 'ॐ विजयायै नम:' का जाप करें. इस उपाय शुभ मुहूर्त में की जाने वाली पूजा में ही करें. माता दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत हासिल हो सकती है.

अदालत मामलों से छुटकारा पाने के लिए उपाय
अदालत मामले से छुटकारा पाने के अगर रास्ते नहीं मिल रहे हैं तो दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. ने से सभी तरह के कोर्ट केस से मुक्ति मिलती है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

स्वास्थ्य में सुधार के लिए उपाय
अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए, बीमारी या भारी संकट दूर नहीं हो रहा है तो एक साबूत पानीदार नारियल लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें. अब रावण दहन की अग्नि में इस डाल दें। घर के सभी सदस्यों के उपर से भी इसे घुमा सकते हैं, फायदा दिखेगा.

धन-समृद्धि के लिए उपाय 
दशहरो के दिन शाम को अगर सच्चे मन से माता लक्ष्मी का ध्यान करें और किसी मंदिर में बिना किसी को बताए झाड़ू दान करें तो फायदा होगा, घर में धन-समृद्धि आएगी। 

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय
अगर आप व्यापार में फायदा नहीं हो रहा है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है तो दशहरा के दिन से लेकर लगातार अगले 43 दिन तक कुत्ते को बेसन के लड्डू आदर पूर्वक खिलाएं, इस एक उपाय को करने से धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा.

आप पर है भारी संकटख्, तो मुक्ति के लिए उपाय
अगर किसी बड़े संकट के आने की संभावना दिखती है या किसी भारी संकट ने परिवार को घेरा हुआ है तो दशहरा पर सच्चे मन से सुंदरकांड का पाठ करें. सभी परेशानियों का अंत होगा.

नोट:: इस समाचार को पडऩे के लिए धन्यवाद, ये जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इन उपायों के प्रभाव और रिजल्ट व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषचार्य से संपर्क करें।