शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण ही संगठन का उद्देश्य: लक्ष्मीनारायण दाधीच
Education, culture, social harmony and youth empowerment are the objectives of the organization: Laxminarayan Dadhich
Mahendra india news, new delhi
अखिल भारतीय दायमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दाधीच के सिरसा आगमन पर दाधीच समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेगू रोड स्थित शिवनगर में महासभा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा (बांय वाले) के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय दायमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रघुवीर शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के अध्यक्ष प्रो. दयानंद शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव सुधीर सारस्वत, इन्द्र मोहन शर्मा, महेश शर्मा, हरियाणा प्रांत के महासचिव राकेश शहीदांवाली, संगठन मंत्री सुशील कुमार दड़बा, गणेश प्रिय,
सिरसा दाधिच समाज के बनवारी लाल रिणवा, पटेल प्रसाद रिणवा, जिला सचिव मनमोहन, मिठूराम रिणवा, रमेश प्रसाद रिणवा, ओमप्रकाश थानेदार, ओमप्रकाश तिवारी, राकेश दड़बा, हरियाणा प्रांत संरक्षक हुनामल दाधीच, ओमप्रकाश जोपट, राकेश, विनोद बिट्टा, डा. राजेश दाधिच, मुनीष दाधिच दुष्यंत दाधीच, संजय दाधीच, राजेश दाधिच, पवन दाधिच, मोनू दड़बा, दीपक दाधिच, सुभाष दाधिच नोहर वाले, सुभाष शर्मा शिवनगर, सीताराम दाधिच, सहासचिव अजय दाधिच, अर्जुन शर्मा, रितेश जोशी, रोशन लाल वशिष्ठ, नीटू शर्मा, प्रवीण शर्मा, रामानंद शास्त्री, दौलत राम सुखरालिया, रामकुमार शर्मा, अशोक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं अखिल भारतीय दायमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा और जिलाध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मी नारायण दाधीच समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सिरसा में मिला आत्मीय सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है। महासभा का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता एकजुटता है। जब समाज संगठित होगा, तभी उसकी आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महासभा पूरे देश में समाज की एकता और सामाजिक जागरूकता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी ही समाज का भविष्य है और उन्हें अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा नैतिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महासभा पूरे देश में सामाजिक सद्भाव, पारस्परिक सहयोग और प्रतिभाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा इकाई के सहयोग से समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने समाज की एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज की भीड़ से गदगद होकर राष्टÑीय अध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष दाहिमा की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दाधीच ने भी समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विप्र बंधुओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष शर्मा ने सफल मंच संचालन किया।