भगवान वाल्मीकि जयंती पर गोबिंद कांडा की बड़ी अपील, बोले- महापुरुषों की जयंती भव्य तरीके से मनाए समाज

 

mahendra india news, new delhi
श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने सर्व समाज से भगवान वाल्मीकि जयंती पर बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि जयंती की केवल छुट्टी नहीं जयंती भी मनानी चाहिए। सर्वसमाज मिलकर महापुरुषों की जयंती भव्य ढंग से मनाए। सामाजिक समरसता की यही सीख हमारे महापुरुषों ने समाज को दी।
                 

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने पूरी मानवता को शिक्षा ग्रहण करने और ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया। गोबिंद कांडा भगवान वाल्मीकि पावन प्रकटोत्सव पर भगवान वाल्मीकि चौक स्थित भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय एवं नोहरिया गेट स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर  में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।  कांडा ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा को धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने की। उन्होंने वाल्मीकि समाज की युवा शक्ति और धर्म जागरण में समर्पित वाल्मीकि मातृ शक्ति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


                   सर्व प्रथम वाल्मीकि चौक के नजदीक भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय में गोबिंद कांडा पहुंचे। उन्होंने मंदिर शीश नवाया और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधान शिशु पाल चिंडालिया  सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री भाई गोपाल कांडा सदैव भगवान वाल्मीकि एवं अग्रवाल समाज के बीच खास जुड़ाव होने की बात कहते हैं। सूर्यवंशी राजा भगवान राम की धर्मपत्नी माता सीता को भगवान वाल्मीकि ने ही आश्रय दिया।
               

कांडा ने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सत्य, अहिंसा और शिक्षित बनने का जो संदेश दिया था उसी से मानवता का कल्याण संभव है। कांडा ने वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उनका परिवार सदैव वाल्मीकि समाज के साथ है।  गोबिंद कांडा ने एक लाख रुपये का अनुदान वाल्मीकि ब्रह्मालय को दिया। समारोह में उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि और महाराजा अग्रसैन जैसे महापुरुषों का समूचा जीवन प्रेरणादायी है। इस अवसर पर शिशुपाल चिंडालिया ने कहा कि पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने महर्षि वाल्मीकि चौक के नवनिर्माण व वाल्मीकि मंदिर के निर्माण में अपने नीजि कोष से अहम योगदान दिया था और वाल्मीकि समाज इसके लिए उनका सदैव आभारी रहेगा।
                   दूसरे कार्यक्रम में श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने गौशाला मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में समाज की युवा शक्ति को सम्मानित किया। समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने वाले युवाओं और धर्म जागरण में अग्रणी रहने वाली वाल्मीकि समाज की मातृ शक्ति का सम्मान भी किया गया। भगवान वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित विशेष समारोह में गोबिंद कांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला, पूर्व पार्षद मीनू भट्टी, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा शामिल हुए। उन्होंने युवाओ से नशे से दूर रहने और महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
                  इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, भोले शंकर, राधा-कृष्ण सहित अनेक भव्य झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने शिरक्त की तथा शहर के जिन बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।