सिरसा की तुला राम झुंथरा धर्मशाला में कांवड़ियों की सेवा में पहुंचे गोपाल कांडा,  कांवड़ लाने वाले युवा शिवभक्तों से की मुलाकात

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि देश की जेन जी सनातन और शिव भक्ति की ध्वज वाहक है। नीलकंठ, ऋषिकेश एवं हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का जो सैलाब उमड़ा उससे स्पष्ट है कि युवाशक्ति शिव भक्ति को समर्पित है। गोपाल कांडा, सिरसा की तुला राम झुंथरा धर्मशाला में कांवड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों और उनके परिजनों को फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया। गोपाल कांडा ने युवा कांवड़ियों की भक्ति और सेवा भाव को नमन करते हुए सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।


               

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज देश की सड़कों पर पैदल जाते शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे और जयभोले के जयघोष बता रहे हैं कि सनातन और शिवभक्ति की अलख युवा जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार कई दशक से कांवड़ियों की सेवा में जुटा है। श्री बाबा तारा जी कुटिया में हर शिवरात्रि को बाबा जी के आशीर्वाद से विशाल और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। उन्होंने सभी युवा कांवड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप,  हरियाणा लोकहित पार्टी के जिला प्रधान जय सिंह कुसुंबी, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिनचनाबादवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महासचिव अश्विनी बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता गोबिंद कंदोई, पार्षद राजन शर्मा, नरेंद्र कटारिया, प्रेम जैन सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।