18 दिसंबर 2024 का राशिफल: आज इन राशि वालों को चलना होगा संभलकर, जानिए आज का राशिफल

 
Horoscope for December 18, 2024: Today, people of these zodiac signs will have to walk carefully, know today's horoscope
 
 Horoscope for December 18, 2024: Today, people of these zodiac signs will have to walk carefully, know today's horoscope
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज बुधवार यानि 18 दिसंबर 2024 के दिन कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। वहीं कई राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। 

मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य मध्यम, मन खिन्न रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार मध्यम है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। इस राशि के व्यक्ति पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम है। इस राशि के व्यक्ति शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज यात्रा में कष्ट संभव है और धर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा अभी नहीं कर सकते हैं आप। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। इस राशि के व्यक्ति काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा नहीं है और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। इस राशि के व्यक्ति लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य स्वंय का प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित दिख रहा है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कोई बड़ा रिस्क न लें। व्यापार करीबन ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज शत्रु परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा,लेकिन स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। इस राशि के व्यक्ति नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज मन पर काबू रखें और निराशा से बचें। प्रेम में तू-तू,मय-मय नहीं करें और बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है,लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार शनै-शनै आगे बढ़ेगा। इस राशि के व्यक्ति पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। इस राशि के व्यक्ति नीली वस्तु का दान करें।


धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक,कान और गला की परेशानी होगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। इस राशि के व्यक्ति लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए आज धन हानि के संकेत हैं, निवेश करने से बचें। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। इस राशि के व्यक्ति काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज घबराहट और बेचैनी मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। इस राशि के व्यक्ति हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज सिर दर्द ,नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय ,मानसिक परेशानी, बच्चों से दूरी , प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। इस राशि के व्यक्तिलाल वस्तु पास रखें।