3 दिसंबर 2025 का राशिफल : कल कई राशि वालों की सोई किश्मत जाग उठेगी, मिलेगा बड़ा फायदा 

 
Horoscope for December 3, 2025: Tomorrow, the sleeping fortunes of many zodiac signs will awaken, and they will get huge benefits
 
 mahendra india news, new delhi

राशिफल में कल यानि 3 दिसंबर 2025, बुधवार को कई राशि वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है, तो कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। किस राशि में कल का दिन कैस रहेगा। जानिए राशिफल। 

मेष  
इस राशि वालों के लिए कल का दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी संतोषजनक रहेगी। मंगल कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। राशि स्वामी ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण पर चल रहा है। ऐसे में नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है।

वृष 
इस राशि वालों को बता दें कि कल  संपत्ति सुख में विस्तार होगा।  नौकरी में स्थान परिवर्तन और उन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।


मिथुन 
इस राशि वालों के लिए नौकरी उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। आज मिथुन राशि के लोगों को संतान की ओर से सुखद खबर मिलेगी। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। 

कर्क 
इस राशि वाले लोगों के लिए पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग बन रहा है। संतान सुख में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है। उत्तम दोस्तों की मदद से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। 

सिंह 
इस राशि वालों के घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता रहेगी। अभिन्न दोस्तों की मदद से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने और अचानक बड़ी मात्रा में रुपये हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज राशि से अष्टम घर में मीन राशि का शनि मार्गी हो रहा है। 

कन्या 
इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से आय में उचित बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। 


तुला  
इस राशि वालों के लिए इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है। इससे आप असहज हो सकते हैं। परिवार में सर्वत्र सुख शांति रहेगी। अचानक अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। 

वृश्चिक  
इस राशि का स्वामी मंगल जन्म के घर में वृश्चिक राशि का होकर चंद्र से दशम योग बन रहा है। मां का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। 

धनु 
इस राशि वालों का स्वामी बृहस्पति से अष्टम भाव में मार्गी हो रहा है। चतुर्थ भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। ऐसे में शाम के समय से आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर 
इस राशि पर बुध तथा कुंभ, राहू राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहा है। धन, कर्म, कीर्ति में वृद्धि होगी और प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में आपकी ही जीत होगी। इस दौरान आपके सभी मनोरथ सिद्धि होंगे।

कुंभ  
इस राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में बढ़ोतरी होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। 

मीन 
इस राशि वालों के लिए मिश्रित फल कारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इनवैस्ट करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत लाभ होगा।