30 मार्च 2026 का राशिफल: आज कई राशि वालों को चलना होगा संभल कर, इन राशि वालों की चमकेगा भाग्य
आज सोमवार 30 मार्च 2026 को कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। वैसे देखे तो सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस दिन भगवान की पूजा करने व जल चढ़ाने से अपार कृपा मिलती है। वैसे देखे तो 30 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कुछ राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपकी राशि में क्या लिखा है, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि
इस राशि वालों के लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करेंगे। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। पहले लिया हुआ कोई कर्ज चुकाने की दिशा में भी आप कदम बढ़ा सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि वालों की लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी। जो लोग राजकीय जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है। आज आपको अपने आसपास के लोगों को पहचानने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग दोस्त बनकर भी आपका नुकसान कर सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर और आनंदमय रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी। मां बाप की सेवा में समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के मन में चल रही उलझनों को समझने और उन्हें सही मार्ग दिखाने की आवश्यकता होगी।
कर्क राशि
इस राशि वालों की कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मां की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद कानूनी झंझट में भी बदल सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।
सिंह राशि
इस राशि वालों को आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी लेकर आएगा। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। भाई-बहनों का पूरी मदद मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोडऩे से बचें। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव परिवार के लोगों को नाराज कर सकता है, इसलिए थोड़ा संतुलन बनाए रखें।
कन्या राशि
इस राशि वालों को आज थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। कामों की अधिकता के कारण आप जल्दबाजी कर सकते हैं, जिससे गलतियां होने की संभावना है। वाहन की अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। हालांकि यदि कोई काम धन के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की दिशा में आप प्रयास करेंगे।
तुला राशि
इस राशि वालों को आज अच्छा और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा करने में सफल हो सकते हैं। मनोरंजन या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। बिजनेस में साझेदारी करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी रहेगा। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपने बेशकीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों को आज के दिन सतर्क रहना जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि
इस राशि वालों को आज के दिन भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। व्यापार में किसी विवाद से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप माताजी से सलाह ले सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए आज के दिन काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की योजना भी बन सकती है। हालांकि कोई पुराना लेन-देन फिर से सिरदर्द बन सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि वालों को आज का दिन मिला-जुला रिजल्ट देने वाला रहेगा। मित्रों की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। सेहत जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। राजकीय जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।
मीन राशि
इस राशि वालों के लिए कुछ खास साबित हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में एकता बनी रहेगी। यदि आप जॉब बदलने का विचार कर रहे थे, तो किसी नई जगह आवेदन करने का सही वक्त सकता है।