29 मार्च 2025 का राशिफल : : आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राशिफल 

 
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज 29 मार्च 2025 का दिन कई राशिवालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। राशिफल में आज शनिवार 29 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा फायदा और किन राशि वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें। जानिए शनिवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा। 

मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज के दिन थोड़ा सतर्क रहें। धैर्य से काम लें। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वजनों का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन फिर भी बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दोस्तों की मदद मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। जॉब में तरक्की के मौकेमिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें।

सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में परेशानी आ सकती है। कारोबार के लिए मां बाप से धन मिल सकता है। इसी के साथ ही आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे।

कन्या राशि-
इस राशि वालों को आज मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। स्वजनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जिंदगी सुखमय रहेगी। जॉब में तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

तुला राशि- 
इस राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इसी के साथ ही मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यों में कामयाबी हासिल करेंगे। धन का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जॉब में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद खबर मिल सकती है। जॉबमें बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

धनु राशि- 
इस राशि वालों को आज क्रोध व व्यर्थ के विवाद से बचें। जॉब में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मां बाप सहयोग से कुछ जातकों को प्रेम, शादी विवाह की ओर बढ़ सकता है।

मकर राशि- 
इस राशि वालों को आज वाणी में मधुरता तो रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धन फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

मीन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी की स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ोतरी होगी।