सांसों की माला पर सिमरूं मैं तेरा नाम... भजन पर झूमे श्याम श्रद्धालु, खाटू श्याम धाम में लगा बाबा श्याम का मेला

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा मनाए जा रहे 18वें स्थापना महोत्सव का भजन संध्या व विशाल भंडारे के साथ रंगारंग समापन हो गया। मंदिर के प्रवक्ता दिपेश गोयल ने बताया कि मंदिर के पुजारियों रामशरण गौतम, उमेश गर्ग व विजेंद्र ने डा. श्याम सुंदर गुप्ता सपरिवार के साथ पूजा अर्चना करवाई।

मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। कलकता के फूलों व ड्राई फ्रूट से बाबा का श्रृंगार किया गया। एकादशी के मौके पर मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें डा. श्याम सुंदर गुप्ता व स. मनदीप सिंह ने बेगा पधारो गजानंद जी, श्याम धणी के कीर्तन में गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरूआत की।

इसके पश्चात श्री श्याम ताली संकीर्तन द्वारा बाबा की महिमा का भजनों मेरी झोली भर दीजिए श्याम बाबा, खाटू वाले तेरा सच्चा दरबार है, दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से... सहित अनेक भजनों से गुणगान किया गया। इसके बाद जयपुर से पधारी सुरभि चतुर्वेदी ने अपनी मधुर वाणी से मेरी बात बन रही है, तेरी बात करते-करते, हमको तो आसरा है, ऐ श्याम मुरली वाले, ये चमक ये दमक, फूलवन सी महक, सब कुछ सरकार तुम्ही से है, जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में, हमें रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में, जब भक्त बुलावे छोड़ सिंहासन आवे, सांसों की माला पे सिमरूं मैं तेरा नाम, कितना प्यारा है सिंगार की तेरी लेऊं नजर उतार, कितना प्यारा है, श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे...सहित अनेक मनभावन भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब रिझाया।

इस मौके पर श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा व अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत कर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर पदाधिकारियों ने शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
को मंदिर ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद मंदिर के कार्यों में बढ़चढक़र सहयोग करने वाले कार सेवकों को ट्रस्ट द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। द्वादशी के मौके पर बाबा की भव्य ज्योत कैथल से दिव्या बांसल व अर्चित रातुसरिया ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रज्जवलित की गई और बाबा को खीर-चूरमे का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जूतों की सेवा जय ज्वाला मां सेवा समिति द्वारा की गई। डा. श्याम सुंदर गुप्ता ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थापना समारोह में सहयोग करने पर सभी नगर निवासियों व संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर संजीव गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, रामकिशन तंवर, राकेश वत्स, राजकुमार बागला, सरदार मनदीप सिंह, प्रदीप रातुसरिया, राजेश बांसल, अनिल बांसल, शिवरत्न, भीम शर्मा, गोविंद शर्मा, कपिल शर्मा, अश्विनी ढिल्लों, मुकेश केजरीवाल, टीनू रातुसरिया, मोहित महेश्वरी, हर्ष, सुमित चौधरी, अरविंद रातुसरिया, शुभम ग्रोवर, राजन सिंगला, रुपेश मेहता, विक्रांत गुप्ता, रामकिशन तंवर, पवन बागला, मोहित अरोड़ा, मोनू सेठी, सन्नी चावला, हन्नी धमीजा, गोविंद रातुसरिया, सज्जन केडिया, मोनू मुंदड़ा, निखिल गुंबर, हैप्पी, सोनू सरदाना, मीतू, राजेश बंसल, लोकेश डाबरा, लवली नागपाल, रमेश जायसवाल, अंकुश जिंदल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया, वैशाली रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, पूनम रातुसरिया, सुनीता गुप्ता, रमनीत कौर, बिमला शर्मा, कविता शर्मा, सोनू शर्मा, सरोज बाला, ललिता शर्मा, ममता बागला, चंचल धमीजा, सुषमा मुंदड़ा, सिंह, किरण, साक्षी गुंबर, मोनिका रातुसरिया, सरोज बांसल, जीता जैन, दिव्या चावला, ममता तंवर, सुमन मोंगा, ममता रानी सोढ़ी, आकाश गुप्ता, संदीप कंबोज, राजन सिंगला, अभिषेक गुप्ता, रूपेश मेहता, अंकुर गुप्ता, आयुष गुप्ता, गौरव मित्त्तल, अमित गोयल, योगेश जैन, गौरव खजांची, तरूण बांसल, योगेश तायल, समीर गोयल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।