Khatu Shyam Janmotsav 2026: 20 नवंबर को मनाया जाएगा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, जानें खाटू धाम पहुंचने का रास्ता और पूरी जानकारी
mahendra india news, new delhi
राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का मुख्य मंदिर स्थित है। जहां पर भक्तों का आना जाना लगता रहता है। बाबा खाटू श्याम जिन्हें भक्त तीन बाण धारी, हारे के सहारे,खाटू नरेश, बर्बरीक, बाबा श्याम और लखदातार जैसे कई नामों से बुलाते हैं।
हर वर्ष बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां भक्तों के लिए खास महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भजन-कीर्तन, भव्य सजावट और खास तरह की पूजा-अर्चना की जाती है।
खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू श्याम कैसे जाएं?
जो भी लोग पहली बार खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए सड़क मार्ग और बस दोनों के जरिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां आने के लिए ट्रेन की भी सुविधा है। खाटू धाम का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन 'रींगस जंक्शन' है, जो मंदिर से करीब 17 किलोमीटर की दूरी है।
यहां से कैब और टैक्सी के जरिए भी आसानी से मंदिर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा आप फ्लाइट के जरिए भी मंदिर आ सकते है। खाटू धाम के सबसे पास जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसकी मंदिर से दूरी करीब 81 किलोमीटर है।
खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 या 21 नवंबर कब है?
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व है। वर्ष 2026 में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का जन्मोत्सव इस वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाएगा।