Khatu Shyam Janmotsav 2026: 20 या 21 नवंबर कब मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव? जानें सही तारीख

 

 mahendra india news, new delhi
राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का मुख्य मंदिर स्थित है। जहां पर भक्तों का आना जाना लगता रहता है। बाबा खाटू श्याम जिन्हें भक्त तीन बाण धारी, हारे के सहारे,खाटू नरेश, बर्बरीक, बाबा श्याम और लखदातार जैसे कई नामों से बुलाते हैं। 
हर वर्ष बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां भक्तों के लिए खास महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भजन-कीर्तन, भव्य सजावट और खास तरह की पूजा-अर्चना की जाती है।

वैसे देखें तो बाबा के दरबार में भक्त आते जाते रहते हैं। मगर सामान्य दिनों की तुलना में बाबा के जन्मोत्सव पर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। वर्ष 2026 में खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की तिथि को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि उनका जन्मदिन 20 नवंबर को है या 21 नवंबर को मनाया जाएगा। 
ापने घर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 या 21 नवंबर कब है?
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व है। वर्ष 2026 में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का जन्मोत्सव इस वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाएगा।


श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास परंपरा?
आपको बता दें कि खाटू धाम मंदिर में श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास तरह के श्रृंगार की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान मंदिर को कई तरह के फूलों से सजाया जाता है। श्रद्धालु निशान यात्रा के जरिए बाबा के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन करते हैं। श्याम बाबा को मावे का केक और छप्पन तरह के भोग लगाएं जाते हैं। देशभर से लोग भजन-कीर्तन और दर्शन के लिए खाटू श्याम जी के धाम आते हैं।

घर में कैसे मनाएं श्याम बाबा का जन्मोत्सव 
बाबा खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर कई लोग खाटू धाम जाकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जबकि बहुत से लोग अपने घर पर विधि पूर्वक बाबा की पूजा-अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। जन्मोत्सव वाले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करने के साथ स्नान करना चाहिए।

इसके बाद श्याम बाबा की तस्वीर या मूर्ति को गुलाब के फूल से सजाना चाहिए। मान्यता है कि गुलाब के फूल खासकर लाल गुलाब उन्हें काफी प्रिय लगते हैं। शुद्ध देसी घी का दीया जलाने के बाद बाबा को इत्र व फूल अर्पित करने चाहिए। चूरमा, पंचमेवा, पेड़े या खीर का भोग लगाकर इसे सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांट दें। परिवार के साथ मिलकर श्याम बाबा से जुड़े भजन और कथा का लुफ्त उठाएं। इसी के साथ ही सबसे जरूरी बात श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर श्री श्याम चालीसा का पाठ जरूर करें।