इन राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं महादेव शिव, करियर-कारोबार में पहुंचाते हैं फायदा
भगवान शिव की जिस पर कृपा बन जाए। उसको हमेशा किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती है। वैसे देखे तो हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का संबध ग्रह-नक्षत्रों से भी माना जाता है, इसका खास असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को अधात्यमिक फायदा और कामयाबी मिलती हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव भोले नाथ, जिन्हें देवों के देव महादेव के रूप में पूजा जाता है।
भगवान शिव प्रेम और शक्ति के प्रतीक है। उनकी उपासना से साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और डर-भय से मुक्ति दिलाती हैं। ज्योतिष शस्त्र में उनका संबध मन के कारक चंद्रमा ग्रह से माना जाता है।
दरअसल, भगवान भोलेनाथ ने चंद्रमा को अपने मस्तिष्क पर धारण किया हुआ है। इसलिए उनकी आराधना न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिषिय फायदा भी पहुंचाती हैं। इसी के साथ ही कुंडली में भी चंद्रमा का स्थान मजबूत बनता है। चूंकि चंद्रमा कर्क के स्वामी ग्रह है, इसलिए इन राशि वालों पर भगवान शिव की भी कृपा बनी रहती हैं। जानिए
कर्क राशि
ज्योतिषचार्य एसके शर्मा ने बताया कि कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इस राशि पर शिव की कृपा बनी रहती है। महादेव के आशीर्वाद से ये लोग करियर में सफलता पाते हैं। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलता है, जिसे कारण समाज में अच्छी छवि बनती है। चूंकि चंद्रमा मानसिक शांति के कारक है, इसलिए कर्ज, बीमारी व कलह के तनाव से इन्हें राहत मिलती है।
मकर-कुंभ राशि
ज्योतिषचार्य शर्मा ने बताया कि मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और शनि महादेव को अपना आराध्य मानते हैं। इन राशि वालों पर वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। ये व्यक्ति हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। महादेव की कृपा होने से विदेश में व्यापार, नए व्यापार की शुरूआत, घर में सुख-शांति और मन से सभी डर भय दूर रहते हैं। इन राशि वालों शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए। इससे सभी तरह के दोष दूर होते हैं।