महाशिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री तारकेश्वरम धाम स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
mahendra india news, new delhi
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों कि भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। श्री बाबा तारा जी कुटिया SIRSA में सुबह छह बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा रहे। सभी श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां डाली।
इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का प्रबंध किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस बारे सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कुटिया के हर पार्क श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए थे। कुटिया के मुख्यद्वार तक श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। उधर पूर्व मंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा सभी को शिवरात्रि की बधाई दी। साथ ही विशाल भंडारे में श्रद्धाभाव से अपनी सेवा दे रहे सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में हुए इस विशाल आयोजन में अब तक उमड़ी भीड़ के सभी रिकॉर्ड टूट गए।
श्री बाबा तारा जी कुटिया में समाधि परिसर के पास यज्ञशाला में सुबह छह बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वान विप्र श्रेष्ठों ने हवन संपन्न करवाया। सभी यजमानों ने सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां डाली। इस मौके पर पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, उनकी धर्मपत्नी सरस्वती कांडा, मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, सरिता कांडा, संगीता कांडा ने हवन में आहुतियां डाली और शिवालय में जाकर जलाभिषेक किया। साथ पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के पुत्र लखराम कांडा ने सपत्नीक यज्ञ में भाग लिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य एवं कुटिया के सेवक आयोजन में शामिल हुए। उधर हिसारिया बाजार हरियाणा लोकहित पार्टी कैंप कार्यालय में स्थापित शिव प्रतिमा के समक्ष पूजन किया गया।
उधर श्री बाबा तारा जी कुटिया के सत्संग स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री बाबा तारा कुटिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल कांडा और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि श्री बाबा तारा जी की असीम कृपा से सभी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। उत्तराखंड स्थित श्री नीलकंठ एवं हरिद्वार में संत समाज के लिए भंडारे लगाए गए।
वहीं परंपरा के तहत ही श्री बाबा तारा जी की तपोस्थली श्री तारकेश्वम धाम में विशाल अटूट भंडारा लगाया गया। गोपाल कांडा ने कहा कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से व्यक्ति में अहम् की भावना समाप्त होती है। इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि साथ में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु रोग मुक्त हो जाता है। इस भंडारे में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
गोपाल कांडा ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ सभी देश प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बाबा जी की कृपा से ही सभी आयोजन होते हैं। उधर कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि सभी सेवादारों ने आज के आयोजन में बढ़चढकर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं की सेवा की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर हर बार श्रद्धा का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ता है।
इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, श्री सालासर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रधान गोपाल सर्राफ, विभिन्न वार्डो के पार्षद, विभिन्न गांवों के सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच प्रतिनिधि एवं अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।