नवरात्रि के छठे दिन आज मां कात्यायनी की पूजा के बन रहे यह शुभ मुहूर्त

 

mahendra india news, new delhi
 नवरात्रों पर घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। आज शुक्रवार यानि 16 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रों के छठे दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि मां कात्यायनी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा के आशीर्वाद से मनवांछित फल मिलता है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

नवरात्रि में मां सरस्वती की पूजा भी की जाती है। सरस्वती पूजा के प्रथम दिन आवाहन किया जाता है और अगले दिन प्रधान पूजा होती है। आद 16 अक्तूबर को सरस्वती पूजा का आवाहन किया जाएगा। आवाहन का अर्थ निमंत्रण है। यानी मां सरस्वती को आमंत्रित किया जाएगा। 17 अक्तूबर को मां सरस्वती की मुख्य या प्रधान पूजा की जाएगी।

आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:42 बजे से सुबह 05:32 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:39 बजे से शाम 06:03 बजे तक

सरस्वती आह्वान मुहूर्त: दोपहर 03:33 बजे से शाम 05:51 बजे तक

आज दिन के शुभ चौघडय़िा मुहूर्त:
चर (सामान्य): सुबह 06:22 बजे से सुबह 07:48 बजे तक

लाभ (उन्नति): सुबह 07:48 बजे से सुबह 09:14 बजे तक

अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 09:14 बजे से सुबह 10:40 बजे तक

शुभ (उत्तम): दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त:
राहु काल: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक।

यमगण्ड: दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:24 बजे तक।

गुलिक काल: सुबह 7:48 बजे से सुबह 9:14 बजे तक।