जुलाई 2026 में शादी विवाह के चार ही शुभ मुहूर्त, जाने किस बजेगी शहनाई
mahendra india news, new delhi
शादी विवाह के जुलाई 2026 में चार ही शुभ मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसी दिन से भगवान विष्णु की योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। इसका समापन देवउठनी एकादशी के दिन होता है। इस बार 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन से फिर से शादियां शुरू होंगी।
जुलाई माह में विवाह मुहूर्त 2026
1 जुलाई, दिन बुधवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 06:51 A.M से 04:04 P.M
नक्षत्र: उत्तराषाढा
तिथि: द्वितीया
6 जुलाई, दिन सोमवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 01:41 A.M से 05:29 A.M, जुलाई 07 तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: सप्तमी
7 जुलाई, दिन मंगलवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 05:29A.M से 02:31 P.M तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: सप्तमी, अष्टमी
11 जुलाई, दिन शनिवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 12:05 A.M से 05:32 A.M, 12 जुलाई
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: द्वादशी, त्रयोदशी
25 जुलाई से 4 माह तक शादियों पर रोक
25 जुलाई से चातुर्मास का प्रारंभ हो रहा है, इस वजह से उस दिन से शादी विवाह पर रोक लग जाएगी. चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, इस कारण से विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।