अर्धकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की तैयारी, हरिद्वार में तैनात होंगे 100 कंपनियों के जवान

 

mahendra india news, new delhi
अर्धकुंभ के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंचने का अनुमान है। खासकर प्रमुख स्नान पर्वों पर हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर भारी भीड़  होती है। इसके अलावा मेला क्षेत्र, पार्किंग स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर भी श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता है। अर्धकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

खास बात यह है कि जनवरी तक अर्द्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां उपलब्ध हो जाएंगी, जबकि शेष कंपनियां चरणबद्ध तरीके से मिलेंगी। स्थानीय पुलिस और पीएसी के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती से मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक मजबूती मिलेगी।

ै।

100 कंपनियों की मंजूरी
अर्धकुंभ के दौरान हरिद्वार में इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था संभालना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया था।
 

 

इसके साथ ही मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और प्रवेश मार्गों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेंगे। इन कंपनियों को जरूरत और संवेदनशीलता के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया जा सकेगा। इससे भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने में भी मदद मिलेगी। पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था संचालित करने की योजना है।

डा. योगेंद्र सिंह रावत, मेला आइजी हरिद्वार ने कहा कि अर्धकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र से अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों की मांग की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 100 कंपनियां उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जनवरी तक इनमें से 50 कंपनियां मिल जाएंगी। शेष कंपनियां भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी। हरिद्वार के अंदर अर्धकुंभ में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए इन कंपनियों की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।  

  <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/oEdPi8aLc9s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oEdPi8aLc9s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">