SIRSA में राम नवमी उत्सव 27 को, श्री रामा कल्ब करेगा भजन संकीर्तन, सत्संग व लंगर भंडारे का आयोजन
mamedra india news, new delhi
सिरसा श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में भजन संकीर्तन, सत्संग कार्यक्रम व लंगर भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक श्याम बजाज, प्रधान अश्वनी बठला व महासचिव गुलशन वधवा व समस्त पदाधिकारी व ट्रस्टीगणों ने बताया कि जन जन के अराध्य भगवान श्री रामचंद्र जी के पावन अवतरण दिवस राम नवमी के उपलक्ष्य में 27 मार्च, शुक्रवार को राम नवमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक भजन संकीर्तन होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक पूज्य पंडित शिव चंद जी चित्रकुट वाले के द्वारा सत्संग प्रवचन किया जाएगा। इसके पश्चात लंगर भंडारा होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व ट्रस्टीगणों ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि राम नवमी उत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त् करें।