गांव तरकांवाली में श्री महाशिव पुराण कथा कल से, शास्त्री अभिषेक कृष्णा करेंगे कथा

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव तरकांवाली स्थित शिव मंदिर में सोमवार 10 अगस्त से सात दिवसीय श्री महाशिव पुराण कथा शुरू होगी। कथा के शुभांरभ से पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह 8:15 बजे दादी गौरी मंदिर से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा शिव मंदिर में पहुंचेगी। 

कथा के आयोजकों ने बताया कि शिव मंदिर में श्री महाशिव पुराण कथा सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रतिदिन होगी। कथा वृंदावन वाले शास्त्री अभिषेक कृष्णा कथा करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को कथा के समापन पर हवन पूर्ण आहुति 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा।