सिरसा से खाटू धाम-सालासर बस यात्रा 12 सितंबर को, जाएगी स्पेशल एसी बस
mahendra india news, new delhi
समस्त श्री श्याम भक्तों की ओर से स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से सिरसा से राजस्थान के सीकर जिला में स्थित प्रसिद्ध खाटू धाम व श्री बाला जी सालासर धाम के लिए स्पैशल (एसी) बस यात्रा चलाई जा रही है, जोकि हर माह के अंतिम शनिवार को यहां से रवाना होगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए मन्दिर की संरक्षक तारा देवी व सेवक ऋषि साहुवाला ने बताया कि यह बस 12 सितंबर 2026 को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रात्रि 8 बजे रवाना होगी, जोकि पहले खाटू धाम जाएगी। खाटू धाम से दर्शन करने के बाद वापसी में सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर 13 सितंबर की रात्रि 9 बजे सिरसा वापस पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर यह बस चलाई जा रही है तथा यह सेवा बिना लाभ-हानि के सिद्धांत पर चलाई जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।