Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण इस साल का प्रथम ग्रहण
5 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा

mahendra india news, sirsa इस साल का प्रथम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आने वाली 20 अप्रैल को लगेगा। इस दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलिपिंस, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के दक्षिणी भागों में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का इस असर इन स्थानों पर रहेगा। जबकि भारत में इसका असर नहीं दिखेगा, इसलिए ये भी सिर्फ खगोलीय नजरिये से ही खास रहेगा।
बता दें कि भारत में सूर्य ग्रहण का असर नहीं होने पर धार्मिक रूप से इसका महत्व नहीं होगा। यही वजह है कि इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। अमावस्या पर होने वाले धार्मिक काम करने में किसी भी तरह का दोष नहीं रहेगा। इस दिन हालांकि पूजा-पाठ किए जा सकेंगे।
भारत देश के समय के अनुसार
20 अप्रैल को भारत देश के समय के अनुसार ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह करीब 7:04 पर शुरू होकर दोपहर 12:29 पर खत्म होगा। यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट के इस ग्रहण में 1 मिनट 12 सेकंड तक वलयाकार स्थिति बनेगी।
5 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण
बता दें कि इस सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद यानी 5 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा। जो सिर्फ टेलिस्कोप या किसी विशेष यंत्र से देखा जा सकेगा। यही वजह है कि इसका भी महत्व नहीं रहेगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को
यह भी बता दें कि इस साल में दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह इस वर्ष आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या पर रहेगा।