सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के झंडे की वार्षिक शोभायात्रा एक फरवरी को निकाली जाएगी

 

mahendra india news, new delhi
 हर वर्ष की भांति इस बार भी कंगनपुर स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के झंडे की वार्षिक विशाल शोभायात्रा संत तुलसी दास जी की असीम कृपा व भगत तरसेम लाल जी के आशीर्वाद से 1 फरवरी को बरनाला रोड स्थित राम कॉलोनी से सुबह 11 बजे श्री कस्तूरी लाल के निवास स्थान से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह शोभायात्रा भगत विजय कपूर जी व भगत श्री सुरेश जी गुप्ता की अगुवाई में निकाली जाएगी। इसके बाद यह शोभायात्रा हुडा सेक्टर 20, खैरपुर कॉलोनी, हिसार रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए आरएसडी कॉलोनी, जनता अस्पताल रोड से बाबा बालक नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट श्री युवक साहित्य सदन रोड़ी गेट पर संपन्न होगी। श्री युवक साहित्य सदन परिसर में विशाल लंगर-भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।  

यह जानकारी श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार ने दी। मंदिर कमेटी द्वारा शहरवासियों से इस शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेकर सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है।