प्राचीन श्री श्याम मंदिर में बारस धोक व विशेष अर्जी के साथ हुआ फाल्गुन मेले का शुभ समापन
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में आयोजित भव्य फाल्गुन मेले का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर सह-संरक्षक तेजपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रात: 9 बजे बाबा की पावन बारस धोक लगाई गई तथा ज्योत प्रज्वलित कर विशेष अर्जी व अरदास की गई।
इस दौरान मंदिर प्रांगण भक्तों की जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। विशाल रसोई भंडारा व रात्रि में फागुन विशेष चंग धमाल प्रात: 10:15 बजे से विशाल रसोई भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवादारों ने पूरे श्रद्धाभाव से व्यवस्थाएं संभाली।
रात्रि 9 बजे से फागुन विशेष चंग धमाल का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान के राजलदेसर से आई प्रसिद्ध कमल चंग पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। पारंपरिक राजस्थानी धुनों और फागुन के रंग में रंगे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। मंदिर प्रबंधन ने सभी सिरसावासियों से आह्वान किया कि वे बाबा के दरबार में आकर दर्शन करें और अपने जीवन को श्याममय बनाएं।
इस अवसर पर एडवोकेट सुनील शर्मा योगी, विकास गर्ग, नवीन गोयल, रमन सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला एडवोकेट, राजेश बंसल, अनिल गाबा, प्रवीण महिपाल, हेमंत साहुवाला, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, मुकेश बंसल, समीर सिंघल, दीपक वधवा, राकेश शर्मा, ललित मोंगा, मनोज कौशिक, कमल अग्रवाल, मनीष जलंधरा, विशु गनेरीवाला, तेजपाल कुमार, रवि मिमानी, अमित गोयल, नितेश गर्ग, जतिन सोनी, साहिल खुराना, दीपक मोंगा, अभिषेक मित्तल, अनमोल कक्कड़, नवीन फुटेला, प्रदीप ढाका, रूपेश महेश्वरी, नवनीत बंसल, चिराग, सुशांत सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।