इस प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के पांच माह के बाद खुलेंगे कपाट, 15 जून से फिर शुरू होंगे दर्शन, दर्शन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन 

 
mahendra india news, new delhi

महाराष्‍ट्र में पुणे के पास स्थित फेमस ज्‍योतिर्लिंग भीमाशंकर मंदिर के दर्शन करने वाले भक्‍तों का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है.  पिछले पांच माह यानि जनवरी से बंद इस मंदिर 15 जून 2026 से कपाट खुलने जा रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पहाड़ी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचते थे। 

सिंहस्‍थ की तैयारियों के चलते बंद था मंदिर 
आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर तीर्थ में वर्ष 2027 में सिंहस्‍थ कुंभ मेला लगने वाला है,  यह कुंभ मेला जुलाई 2026 से अगस्‍त 2026 तक चलेगा. जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालू आएंगे. इसके चलते महाराष्‍ट्र के सभी प्रमुख तीर्थों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं. 

भीमाशंकर मंदिर को भी इन्‍हीं विकास कार्यों के लिए बंद किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में चल रहे विकास कार्य के दौरान असुविधा न हो। 


भीमाशंकर मंदिर को भी इन्‍हीं विकास कार्यों के लिए बंद किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में चल रहे विकास कार्य के दौरान असुविधा न हो. इसके साथ ही सुरक्षा कारण भी वजह थे. भीमाशंकर मंदिर में विकास कार्य पूरा हो गया है और अब इसे 15 जून 2026 से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जून 2026 से शुरू होगा. इसके लिए मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दर्शन के लिए स्‍लॉट बुक करना होगा. मंदिर प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है. ताकि शिव भक्‍त भीमाशंकर मंदिर के दर्शन कर सकें. यह स्‍थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है