श्री खाटू श्याम धाम रानियां रोड में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से संपन्न, 4 मार्च को होली महोत्सव की रहेगी धूम

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री खाटू श्याम धाम रानियां रोड में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। । मन्दिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया ने बताया कि एकादशी मेले के दिन प्रात: श्याम बाबा की श्रृंगार आरती से महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता व दीपा गुप्ता ने सपरिवार बाबा को बाल भोग प्रसाद लगाया गया व भक्तों में वितरित किया गया। शहर व गांवों से ध्वजा लेकर आने वाले पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। शाम 7.30 बजे बाबा को भण्डारे का विशेष भोग लगाकी सभी भक्तों में वितरित किया गया। शाम 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संजीव गुप्ता ने किया।

डा. श्याम सुंदर गुप्ता, राकेश वत्स व उनकी टीम ने अपनी मधुर वाणी से म्हाने खाटू में बुलाले बाबा श्याम के आयो मेलों, चिट्ठी लायी रे कोयलिया मन बसिया की रे रंग रसिया की चिट्ठी लाई रे, श्याम धणी को आयो रे बुलावो, चालो खाटु धाम आयो फागणियो, मेले म मिलेगो म्हारो सांवरियो, खाटू वालो श्याम धणी से, हेत पुराणों से, दरजी सिम दे निशान, मन्ने खाटू जानो से, फागुन आया रे चलो श्याम के द्वार, डोरी खेंच के राखिजे, यो हे बाबा को निशान, पैदल चालणिये के सागे चाले बाबो श्याम, थाने उछल-उछल कर देखा बाबा श्याम, इतना भी नखरा ठीक नहीं, ओ म्हारी नंदोली म्हारे से नाराज हो गई, खाटू जो जाकर आई एकली, घुंघटियो आड़े आ गयो जी, घुंघटीयो आड़े आ गयो जी, थाने देख कोणी पायी बाबा श्याम... सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर भजनों को खूब रिझाया।

मध्य रात्रि में बाबा की भव्य महाआरती हुई। द्वादशी को प्रात: 9 बजे से बाबा की फागण शुक्ला बारस की धोक लगाई गई व बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। साथ में बाबा को विशेष अर्जी व अरदास लगाई गई। पूरे दिन श्याम बाबा का मेला आयोजित किया गया और दूर-दूर से आकर भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर प्रात: भक्तों को खीर-चूरमे व 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, राजेश बांसल, मोहित महेश्वरी, हर्ष, सुमित चौधरी, अरविंद रातुसरिया, शुभम ग्रोवर, राजन सिंगला, रुपेश मेहता, विक्रांत गुप्ता, मोहित अरोड़ा, सन्नी चावला, हन्नी धमीजा,   सोनू सरदाना, राजेश बंसल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, सुनीता गुप्ता,  ममता बागला, सुषमा मुंदड़ा, आकाश गुप्ता, राजन सिंगला, अभिषेक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आयुष गुप्ता, गौरव मित्त्तल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।
 

4 मार्च को होली महोत्सव की रहेगी धूम:
प्रवक्ता दिपेश गोयल ने बताया कि 4 मार्च को सुबह 10.130 बजे होली के रंग-चंग धमाल के संग महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। चंग धमाल और श्याम भजनों के साथ झूमते हुए फूलों की होली खेली जाएगी। झुंझनू से पधारे श्याम सैनी बांसुरी चंग पार्टी द्वारा अपनी प्रस्तुति से बाबा श्याम के दरबार में हाजरी लगाई जाएगी। उन्होंने श्याम श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा संग होली खेलें।