आज इन राशि वालों की होगी मौज, भगवान शिव की कृपा से खुशियों से भरा रहेगा सोमवार का दिन, देखें क्या है आपके राशिफल में
राशिफल में आज सोमवार यानि 6 अप्रैल 2026 का दिन कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज कई राशि वालों के मौज होगी तो कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। वैसे देखे तो सोमवार के दिन भ्भगवान शिव भोले बाबा की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है।
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। हंसमुख स्वभाव दूसरों की खुशी की वजह बनेगा। कहीं रुका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। प्रतियोयोगी छात्रों को परीक्षा में कामयाब होने के आसार है। काफी दिनों पहले लिए गए लोन की ईएमआई आज पूरी हो जाएगी, आपको आर्थिक तौर पर राहत मिलेगी।
वृष राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज रचनात्मक कार्यों आपका रुझान बढ़ेगा। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढय़िा रहेगा। आज शाम को कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है , धन लाभ हो सकते हैं। आज आप किसी भी पुरानी बातों में न उलझें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उनके लिए धन लाभ के योग हैं। आज आपकी रुचि समाज सेवा में ज्यादा रहेगी। कार्यालय के किसी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन शानदार रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप नया आवास लेने का विचार करेंगे ,परिवार में इस पर विचार विमर्श करेंगे। परिवार में आज किसी सदस्य से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी के मामले बिना मांगे सलाह न दें बातों में दखल देने से बचें। बच्चे आज आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें।
सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। संतान की शैक्षिक उन्नति होने की संभावना है ,पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी वक्त खराब हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज रचनात्मक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा।
कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। धैर्य बनाए रखें कामयाब अवश्य। पुराना अटक हुआ धन प्राप्त हो सकता है आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद अवश्य लें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रूकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाए, स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको बिजनेस में बढ़िया मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी जानकर की मदद से जॉब मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे।
धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। घर में बुजुर्गों का अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदें भी बनी रहेंगी , कुछ नया काम करने का सोचेंगे। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। आज किसी महिला की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे,आपको उससे कई गुना अधिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। आज घर और ऑफिस दोनों ही जगह आपको संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी , रिश्ते में और मधुरता आयेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है बच्चों को मत पिता की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। माता- पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में बड़े भाई का पूरी मदद मिलेगी। लवमेट के व्यवहार में आये पाजिटिव बदलाव से आपको प्रसन्नता होगी।