इस साल का सोलर नववर्ष 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, इन राशि वालों को करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की
हर वर्ष सोलर नववर्ष का इंतजार रहता है। इस वर्ष का सोलर नववर्ष 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हननोगा। ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में इंट्री करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। लेकिन, 14 अप्रैल 2026 को होने वाला सूर्य का गोचर विशेष खास है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि को छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश इंट्री, जिसे 'मेष संक्रांति या 'सोलर नववर्ष' कहा जाता है।
देखें तिथि और मुहूर्त
मेष संक्रांति 2026 तिथि और मुहूर्त
पुण्य काल: 14 अप्रैल, 2026 सुबह 05:57 बजे से दोपहर 01:55 बजे तक
महापुण्य काल: 14 अप्रैल, 2026 सुबह 07:30 बजे से 11:47 बजे तक
मेष संक्रांति का क्षण: 14 अप्रैल, 2026 सुबह 09:39 बजे
ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद ने बताया कि वैदिक ज्योतिष के प्रमुख ग्रंथ बृहत् पाराशर होराशास्त्र और फलदीपिका के मुताबिक, जब सूर्य अपनी उच्च राशि में होते हैं, तो वह व्यक्ति को साहस, मान-सम्मान और करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। इस वर्ष का सोलर नववर्ष विशेष रूप से 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। जानिए कौन सी है वह भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि
सूर्य का प्रवेश मेष राशि में हो रहा है। इससे इस राशि वालों के आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी। अगर लंबे वक्त से पदोन्नति या नई जॉब का इंतजार कर रहे थे, तो अब वो समय आ गया है। समाज में इस राशि वालों का कद बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे।
सिंह राशि
इस राशि वालों का आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। सोलर नववर्ष इस राशि वालों के भाग्य के द्वार खोलने वाले हैं। जो लोग राजकीय जॉब की तैयारी कर रहे हैं या राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। पिता या उच्च अधिकारियों का पूरी मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के सूर्य का यह गोचर पुराने रुके हुए कामों में जान फूंक देगा। करियर में जो चुनौतियां आ रही थीं, वह धीरे-धीरे समाप्त होंगी। बिजनेस करने वालों के लिए यह वक्त निवेश का है, इससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। आपके साहस और मेहनत की हर जगह तारीफ होगी।
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। यह समय नई शुरुआत का है। अगर आप विदेश जाकर काम करना चाहते हैं या किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके रास्ते साफ हो जाएंगे। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप अपनी बुद्धि के बल पर कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे।