गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे 3 शुभ योग, 27 नवंबर को महिलाएं रखेंगी व्रत; जानें पूजा विधि और मुहूर्त
mahendra india news, new delhi
हर वर्ष की तरह गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत का महिलाएं इंतजार करती है। यह व्रत भगवान गणेश के लिए समर्पित है. यह व्रत हर वर्ष मार्गशीर्ष माह में पडऩे वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि की शुरुआत 27 नवंबर की सुबह 09:48 बजे होगी और 28 नवंबर की सुबह 06:39 बजे तक बनी रहेगी. चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को पड़ रही है, ऐसे में गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत 27 नवंबर, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
इस दिन व्रत को रखने से गणेश जी के गणाधिप स्वरूप की कृपा बनी रहती है. गणाधिप यानी गणों के अधिपति या स्वामी, वे जो भगवान शिव के अनेक गणों के स्वामी हैं. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की रात चंद्रदेव को अर्घ्य देने का भी विधान है. इस व्रत को रखने और गणेश जी के गणाधिप स्वरूप की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है. आइए जानें इस बार गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं. इस दिन गणेश की पूजा किस विधि से करें।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 मुहूर्त और योग
शुभ योग
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर 3 शुभ योग बन रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग. सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 03:08 बजे से लेकर 28 नवंबर की सुबह 06:54 बजे तक बना रहेगा.
शुभ मुहूर्त
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:53 बजे से लेकर सुबह 10:50 बजे तक होगा. इस समयावधि में लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 08:12 बजे से लेकर सुबह 09:31 बजे तक होगा. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 09:31 बजे से लेकर सुबह 10:50 बजे तक होगा. वहीं, शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर के समय 12:09 बजे से लेकर दोपहर 01:27 बजे तक बना रहेगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:05 बजे से लेकर सुबह 05:59 बजे तक होगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा. संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 08:18 बजे होगा।